Viral fever changes form dengue like symptoms are found in patients

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


बदलते मौसम में बेपरवाही सेहत पर भारी पड़ रही है। आमतौर पर वायरल बुखार, सर्दी और खांसी से तीन-चार दिनों में राहत मिल जाती है, लेकिन अबकी बार बुखार चढ़ रहा है तो जल्द उतर नहीं रहा। खांसी भी सप्ताहभर से ज्यादा समय तक सता रही है। मरीज बेहाल हो रहे हैं।

Trending Videos

बारिश के बाद मलेरिया, डेंगू और वायरल फीवर फैलने की आशंका रहती है। इस बार चिकित्सक वायरल फीवर के लक्षण बदलने की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक मरीजों में लक्षण (तेज बुखार, कंपकंपी, दाने निकलना) डेंगू जैसे ही हैं। प्लेटलेट्स भी गिर रही हैं पर जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है।

 

मलेरिया या डेंगू की पुष्टि न होने से कई केस चिकित्सकों की समझ में भी नहीं आ रहे हैं। इधर, मरीज की हालत एक से दो दिन में खराब हो रही है। तेज बुखार के बाद खांसी भी शुरू हो रही है, जो आठ-दस दिनों तक हावी रहती है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *