Viral fever patients increase due to cold and hot weather

 जिला अस्पताल ​स्थित पैथालॉजी सैंपल कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन।

अमेठी सिटी। सर्द-गर्म मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। दिन में गर्मी व रात में बढ़ रही ठंडी के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। जिसमें वायरल बुखार से ग्रसित लोगों की तादाद अधिक रही।

जिला अस्पताल पहुंची सावित्री देवी ने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा है, चिकित्सक ने जांच लिखी है। श्याम कुमार ने बताया कि बुखार से पूरे शरीर में दर्द है। डॉक्टर को दिखाया है, खून की जांच के लिए सैंपल दिया है। रिपोर्ट 12 बजे मिलेगी। डॉक्टर ने रिपोर्ट देखने के बाद दवा लिखने की बात कही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक-उल-जमा के कक्ष में बच्चों की काफी भीड़ रही। फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय व डॉ. अमित यादव के कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पर्ची काउंटर पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों और

सावधानी बरतने की जरूरत

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बुखार आने पर देसी नुस्खे अपनाने के बजाए चिकित्सक से परामर्श लेकर इलाज कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अप्रशिक्षित लोगों के फेर में बिल्कुल न पड़ें। नियमित गरम पानी का सेवन करें। फ्रिज में रखी व ठंडी वस्तुओं, मसालेदार व्यंजन के सेवन से परहेज करें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। पूरी बांह के कपड़े पहनें। घर की नियमित साफ-सफाई करें।

इलाज की समुचित व्यवस्था

जिला अस्पताल में मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। इन दिनों वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों की जांच, उपचार व दवा की समुचित व्यवस्था है। इसकी निगरानी भी की जाती है।

-डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल, सीएमएस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें