
श्रीरामलला की प्रतिमा की वायरल तस्वीरें
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या धाम में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उल्लास है। अपने आराध्य के दर्शन के लिए लोग लालायित हैं। शुक्रवार की सुबह श्रीराम की अचल मूर्ति की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। इन तस्वीरों को लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करने के साथ ही अपनी प्रोफाइल में लगाने लगे। शाम होते होते एक के बाद एक कई तस्वीरें वायरल हुईं।
अब श्रीरामलला की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें उनका शृंगार किया गया है। यह भगवान के बाल स्वरूप की मूर्ति है। इसमें उनके एक हाथ में धनुष और एक में तीर देखा जा सकता है। तस्वीर देखकर लोग इसे भी शेयर करने लगे। देखते ही देखते यह लोगों के मोबाइल में छा गई।
