
– फोटो : amar ujala
चौथे बड़े मंगलवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के गोमतीनगर स्थित कार्यालय पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे विधि विधान से सुंदरकांड पाठ आरंभ किया गया।
सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव श्री अनुराग श्रीवास्तव सम्मिलित हुए। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक श्री बृजराज सिंह यादव समेत विभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
