
ट्रक में भिड़ी वॉल्वो बस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में हाईवे के ओवर ब्रिज पर वॉल्वो बस एक ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने सवारियों को बस से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।
ये हादसा सिरसागंज क्षेत्र में ओवर ब्रिज पर सुबह 5.30 बजे हुआ। बताया गया है कि तेज रफ्तार वॉल्वो बस पीछे से ट्रक में टकराई। ये बस नोएडा से बिधूना जा रही थी।
