– विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने की गहन समीक्षा
भंडरा। पंचायत भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची की पुनरीक्षण समीक्षा की गई।
इस दौरान वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की वोटर सूची की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा चुनाव प्रभारी चक्रमणि त्रिपाठी महोबा ने बूथवार मतदान सूची (एस आई आर) के संधारण एवं पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर कहा कि प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं की स्थिति का सूक्ष्म अध्ययन किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता का नाम छूट नहीं पाएगा। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों ने भी सुझाव प्रस्तुत किए तथा क्षेत्र की बूथवार स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसमें ग्राम पंचायत खिलारा में तैनात बूथ लेवल अधिकारी का सहयोग देने के लिए पार्टी द्वारा तैनात किए गए व्यक्ति द्वारा काम ही नही किया जा रहा है।
बैठक के दौरान मऊरानीपुर विधानसभा संयोजक डॉ. अनिल राज अहिरवार, चुरारा मंडल संयोजक जयप्रकाश पाल, राजेन्द्र सिंह, गनेश सोनी, मुन्नालाल कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह, सुभाष मौर्य, राहुल सिंह सोलंकी, प्रेमनारायन तिवारी, मुकेश तिवारी, शेर सिंह, बृजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
