Vrindavan book tickets online for cruise travel trial completed

क्रूज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वृंदावन में क्रूज से यमुना में सफर की समय सीमा बढ़ाकर दस दिन कर दी है। वहीं अब शाम के समय ट्रायल न होकर दिन में तीन समय ट्रायल केशीघाट से शुरू हुआ। ट्रायल के बाद ऑनलाइन टिकट बुक कराकर यात्री क्रूज में सफर कर सकेंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सोमवार सुबह केशीघाट से गरुड़ क्रूज का ट्रायल किया गया, जो कि आरती घाट, श्रृंगारवट, चीरघाट, होते हुए जुगलघाट पहुंचा। इस दौरान क्रूज में सवार तकनीशियनों की टीम ने जगह-जगह घाटों के सामने यमुना की गहराई और पानी की स्थिति का आंकलन किया। ताकि क्षमता के अनुसार यात्रियों के साथ क्रूज का रूट मैप बनाया जा सके। इसके बाद दोपहर और फिर शाम को पांच बजे ट्रायल हुआ।

क्रूज संचालन कंपनी के चेयरमैन राहुल शर्मा ने बताया कि यमुना की स्थिति को जानने के लिए दस दिन ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान दुबई और दिल्ली से आए विशेषज्ञों द्वारा क्रूज के संचालन में आने वाली दिक्कतों के साथ ही यमुना के जल स्तर और उसकी गहराई का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही रूटमैप तैयार हो सकेगा। इसके अलावा अब श्रद्धालु घर बैठे ऑन लाइन ही वृंदावन में यमुना में क्रूज के सैर के लिए ऑन लाइन बुकिंग कर सकें। इसके लिए तैयारी की जा रह है। कू्ज की वेबसाइट पर ही बुकिंग और उससे संबंधी जानकारी यात्रियों को उपलब्ध होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *