मैनपुरी में सुबह-सुबह पड़ोसी की दीवार भरभराकर गिर गई। सो रही वृद्धा की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 


wall collapsed in Mainpuri old woman sleeping there died after being buried under rubble

anuj crime
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसी की दीवार गिरने से एक वृद्धा मलबा में दब गई। जब तक परिजन और ग्रामीणों ने बाहर निकला। तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

Trending Videos

घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर की है। गांव निवासी मार्गश्री (70) सुबह घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई पर सो रही थीं। तभी पड़ोसी विमलेश के मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर ही गिर गई। 

दीवार गिरने से हुई आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्र हो गए। मलबा को हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक मार्ग श्री की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *