संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 27 Aug 2024 11:57 PM IST

Wall of under construction house collapses, worker dies

Trending Videos



कासगंज। शहर के दीनदयाल पुरम में मकान की दीवार गिर जाने से मलबे में दबकर दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

Trending Videos

सदर कोतवाली के गांव अजबपुर निवासी जोध सिंह (42) पुत्र राम सिंह दिहाड़ी मजदूर थे। मंगलवार को वह शहर के दीनदयाल पुरम कॉलोनी में दीपक शर्मा के यहां निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे अचानक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में जोध सिंह दब गए। दीवार गिरते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने स्थानीय लोगों के साथ मलबा हटाकर जोध सिंह को बाहर निकाला तो वह गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पत्नी रेनू, दामाद टिंकू और ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों द्वारा दी गई सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। निरीक्षक लोकेश भाटी ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नींव की खुदाई करते समय दीवार गिर जाने से मलबे में दबकर 42 वर्षीय जोध सिंह की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में दामाद टिंकू ने तहरीर दी है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। -विजय सिंह राणा, सदर सीओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें