संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 May 2025 11:13 PM IST

Ward boy suspended after investigation report


loader



मैनपुरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी वार्डबॉय को निलंबित किया गया है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उझैया फकीरपुर में तैनात वार्डबॉय ओम बहादुर, निवासी नई बस्ती देवपुरा को ठगी का दोषी माना था। गांव चिर्रा निवासी प्रभाष सिंह ने डीएम अंजनी कुमार सिंह से शिकायत की थी कि वार्डबॉय ओम बहादुर ने उन्हें विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की है। डीएम ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यूनानी अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। यूनानी अधिकारी डॉ. सरिता सिंह ने पहले डॉ. श्वेता वैश्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इस समिति ने 8 अप्रैल को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी, लेकिन यूनानी अधिकारी ने इसे पर्याप्त नहीं माना और पुनः जांच के लिए एक दूसरी समिति का गठन किया। दूसरी समिति में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय हिन्दूपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ यादव को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि मीठेपुर के चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार और लेखराजपुर की डॉ. रमा पाल को सदस्य नामित किया गया। इस दूसरी समिति ने अपनी जांच पूरी कर 21 मई को यूनानी अधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी है। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में ओम बहादुर पर कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है। यूनानी अधिकारी डाॅ. सरिता सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर वार्डबॉय निलंबित कर दिया गया है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *