{“_id”:”674788e3f7844958580bd217″,”slug”:”ward-was-inspected-only-once-a-year-suspended-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-442146-2024-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: साल में सिर्फ एक बार किया था वार्ड का निरीक्षण, निलंबित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। मेडिकल कॉलेज अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच में अवर अभियंता (विद्युत) संजीत कुमार की हद दर्जे की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने पिछले एक साल के दौरान एसएनसीयू वार्ड का केवल एक बार ही निरीक्षण किया था, वह भी बाल रोग विभागाध्यक्ष के अनुरोध पर। जबकि, यह काम उन्हें नियमित रूप से करना था। इस पर अब अवर अभियंता को निलंबित करते हुए आरोप पत्र थमा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट को माना गया है। जांच में पाया गया कि इस घटना से पहले भी वार्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया।
