warning notice to Mahamana Cancer Institute for throwing medical waste in general garbage

महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान सुंदरपुर की ओर से सामान्य कूड़े में ही मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इस लापरवाही को नगर निगम ने पकड़ा है। इस पर सोमवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने संस्थान के निदेशक को चेतावनी नोटिस दिया है। नगर आयुक्त के अनुसार कैंसर संस्थान की ओर से मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में मानकों का ध्यान में नहीं रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि कूड़ा उठाते समय काले पॉलीथिन बैग में बायोमेडिकल वेस्ट, इंजेक्शन, एक्सपायर दवाएं, मेडिकल सर्जरी वेस्ट व अन्य हानिकारक मैटेरियल पैक कर डाला जा रहा है। जो जनसुरक्षा के दृष्टिगत कतई उचित नहीं है। बीते 28 जून को करसड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में जब कूड़ा उतारा गया तो पाया गया कि घरों से निकलने वाले सामन्य कूड़ों में प्रतिबंधित बायोमेडिकल वेस्ट, इंजेक्शन, एक्सपायर दवाएं, मेडिकल सर्जरी वेस्ट व अन्य हानिकारक मैटेरियल भी हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *