
{“_id”:”6903d553df1b064106099d63″,”slug”:”warning-of-gherao-of-the-assembly-lucknow-news-c-13-knp1050-1448408-2025-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: विधानसभा के घेराव की चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। करंट से झुलसे दुबग्गा उपकेंद्र के संविदा कर्मचारी धीरज गौतम को मदद न मिलने के खिलाफ धरना बृहस्पतिवार को जारी रहा। भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) के नेताओं ने चेतावनी दी कि दो नवंबर को दोपहर 12 बजे सैकड़ों किसान व महिलाएं पीड़ित परिवार के साथ विधानसभा घेरेंगे। कार्यवाहक अधिशासी अभियंता विवेक प्रकाश व उपखंड अधिकारी मुश्ताक अहमद मंसूरी पुलिस के साथ धरनास्थल पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की। धीरज की मां को संविदा कर्मचारी के रूप में नौकरी देने और इलाज में मदद का आश्वासन दिया।