
गिरफ्तार।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गभाना पुलिस की लापरवाही के चलते मारपीट के मामले में एक वारंटी 27 मार्च को हिरासत से भाग गया। पुलिस ने उसे जवां क्षेत्र के गांव अमरौली से दबोच लिया है।
गभाना के गांव पोथी नगला बंजारा निवासी कल्लू उर्फ नरेंद्र पुत्र ध्वजपाल के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया था। 27 मार्च को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद जेल लेकर पहुंची। यहां आरोपी कल्लू पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद उसे रात में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
28 मार्च को कल्लू लघुशंका के बहाने मौका देखकर भाग गया। कई घंटे की तलाश के बाद कल्लू को जवां के गांव अमरौली से दबोच लिया। इंस्पेक्टर गभाना सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी जिला अस्पताल से चकमा देकर भाग गया था। उसे पकड़ लिया है। अब उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।