Warranty Lalu has been arrested 17 cases are registered dodging police for 12 years

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फिरोजाबाद में हत्या, चोरी व अन्य धाराओं के 17 मुकदमों में फरार चल रहे वारंटी को 12 साल के बाद मटसेना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी तलाश काफी समय से कराई जा रही थी। आरोपी मटसेना थाने का गैंगस्टर भी है। आरोपी के खिलाफ मटसेना पुलिस ने 2012 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। आरोप है कि उसने 14 साल की उम्र में पहली हत्या की थी।

Trending Videos

एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वारंटियों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के क्रम में मटसेना पुलिस ने दो साल से 17 मुकदमों के मामले में फरार चल रहे वारंटी को पकड़ा है। थाना प्रभारी रंजना गुप्ता ने बताया कि नगला वैद्य सोरामगढ़ी निवासी लालू को काफी सुरागकसी के बाद पकड़ा है।

उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों के अलावा आगरा के एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज है। उसने हत्या, जानलेवा हमला, चोरी, लूट के अलावा अन्य वारदाताें को अंजाम गैंग बनाकर किया था। मटसेना थाने का गैंगस्टर भी है। इसके खिलाफ मटसेना पुलिस ने 2012 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *