उरई। रेलवे की लापरवाही से अंडरपास का पानी नहीं निकल सका। अब जोल्हूपुर मोड ओवरब्रिज को शनिवार के बजाये रविवार को बंद किया जाएगा। शुक्रवार को एसडीएम व सीओ ने अंडरपास के पानी को देखा और जल्द ही निकलवाने के निर्देश दिए।

हमीरपुर-जोल्हूपुर मोड़ के ओवरब्रिज की एक लेन क्षतिग्रस्त होने के चलते उसे 18 से लेकर 31 अक्तूबर तक बंद किया जा रहा था। अंडरपास का पानी खाली न होने की वजह से अब उसे रविवार से बंद किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पुल बंद हो जाने से छोटे वाहनों को निकलने में परेशानी होगी। रेलवे के अधिकारियों समय से बता दिया गया था। इसके बाद भी पानी खाली नहीं हो सका। शुक्रवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ एके सिंह, सेतु निगम व रेलवे के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शनिवार तक हर हाल में अंडर पास से पानी खत्म करने की बात कही। विभाग की ओर से एक पंपसेट लगाया गया था। शुक्रवार को दूसरा भी लगवा दिया गया है। अनुमान है कि शनिवार की रात तक पानी साफ हो जाएगा।

इसके बाद रविवार को पुल को बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि रेलवे और सेतु निगम को ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन की ओर से 33 करोड़ चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। तीन साल में यह काम पूरा होना था। पुल निर्माण का उद्देश्य था कि हमीरपुर, महोबा, जालौन और आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों को जाम और रेलवे फाटक की परेशानी से मुक्ति मिले। लेकिन एक लेन बनने के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सरिया बाहर निकल आईं हैं और सात जगहों पर एक्सटेंशन ज्वाइंट उखड़ गए हैं। किनारे लगाए गए एंगल टूट चुके हैं। जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। इस पुल को 18 से लेकर 31 अक्तूबर तक बंद किया करने की अधिकारी बात कर रहे थे।

वर्जन

पुल पर सात एक्सटेंशन ज्वाइंट टूट गए हैं। सड़क पर गड्ढे भी हैं। काम होने के चलते इसे बंद करवा जा रहा है। दो दिन में पुल को बंद करने का प्रयास है। अंडरपास से पानी के निकलते ही उसे बंद कर दिया जाएगा।

– मृगेंद्र सिंह चौहान, परियोजना निदेशक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *