संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 13 Sep 2024 03:22 AM IST


Water level increased in Kali River, fields filled with water

Trending Videos



कासगंज। बीते 40 घंटों से लगातार हो रही बारिश के बाद बरसाती काली नदी के जलस्तर में बारिश के पानी से वृद्धि हुई है। इससे आसपास के खेतों में नदी का पानी भर गया। गंगा नदी में जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है क्याेंकि पहाड़ों पर भी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ों पर अधिक बारिश हुई तो गंगा नदी के जलस्तर में फिर से वृद्धि हो सकती है। गंगा में 15 दिन पूर्व उफान आने पर पटियाली क्षेत्र के नगला खंदारी व नेथरा के बांधों पर काफी कटान हो गया था। बांधों की सुरक्षा के लिए लगातार सिंचाई विभाग कटान रोधी कार्य कर रहा है। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश होने के कारण कटान रोधी कार्य भी नहीं हो सके। सिंचाई विभाग को बारिश को देखते हुए गंगा के जलस्तर में फिर से वृद्धि होने की आशंका है। यदि जलस्तर में वृद्धि हाईफ्लड स्तर की हुई तो काफी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। फिलहाल बृहस्पतिवार की शाम तक गंगा का डिस्चार्ज बुधवार की तरह सामान्य था। वहीं काली नदी जो बरसाती नदी के रूप में जानी जाती है कई शहरों से होकर यह नदी गुजरती है। शहरी इलाकों का बारिश का पानी काली नदी में ही गिरता है, ऐसी स्थिति में काली नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। काली नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से आस-पास के खेतों में पानी पहुंच गया है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें