
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जोहरा बाग यमुना किनारे कपड़े उतारकर युवक ने छलांग लगा दी। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर गहरा होने की वजह से डूबने की आशंका है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।