सब हेड – पितृ पक्ष प्रारंभ, पहले दिन हुई झमाझम बारिश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुधवार से पितृ पक्ष शुरू हो गए। पहले दिन लोगों ने मंत्रोच्चारण के बीच अपने पुरखों को स्मरण कर जल तर्पण किया। हालांकि, इस दौरान झमाझम बारिश भी होती रही। भीगते हुए लोगों ने जल तर्पण किया। इसके बाद, घरों में श्राद्ध कार्य किए गए।
पूर्वजों को जल तर्पण के लिए सुबह से ही महानगर के विभिन्न जलाशयों में लोग पहुंचने लगे। आंतिया तालाब, पानी वाली धर्मशाला, लक्ष्मी तालाब, पहूज नदी का आल्हा घाट सहित अन्य आसपास के जलाशयों पर लोगों ने विधिविधान से जल तर्पण किया। इसके अलावा, कई लोगों ने घरों में हैंडपंप और नलों के पानी को बर्तनों में भरकर उससे जल तर्पण किया। आज लोगों ने पूर्णिमा एवं प्रतिपदा का श्राद्ध किया। गायों, कुत्तों, कौआ आदि जीवों को भोजन खिलाया और पूर्वजों की स्मृति में दान किया। इधर, गायत्री शक्तिपीठ आंतिया तालाब पर पितृपक्ष में प्रतिदिन सुबह छह बजे से 7:30 बजे तक तर्पण का कार्य निशुल्क कराया जा रहा है। पहले दिन करीब 200 लोगों ने तर्पण किया। मौके पर हरिकृष्ण पुरोहित, दयाराम कुशवाहा, सूर्या आदि मौजूद रहे।