Water released by opening the gates of Pathrai Dam



टोड़ी फतेहपुर। क्षेत्र में हुई बारिश से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध का जलस्तर बढ़ जाने पर शनिवार की सुबह बांध के फाटक खोल कर पानी निकाला गया। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अभिषेक जैन ने बताया कि सुबह दस बजे बांध के तीन फाटक खोलकर पानी की निकासी की गई। गेट दोपहर दो बजे बंद किए गए। बता दें कि यह पहला मौका है जब बारिश के एक ही सीजन में आठवीं बार बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। इस बार हुई अच्छी बारिश की वजह से यह स्थिति बनी है। संवाद

loader



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें