अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। लक्ष्मी ताल में जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो जाएंगे। इसके बाद ये पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 फरवरी को इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। अभी बेतवा नदी पर ही वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध है।
महानगर के सबसे पुराने लक्ष्मीताल का स्मार्ट सिटी के तहत 39.32 करोड़ की लागत से विकास कराया जा रहा है। यहां गिरने वाले नालों को टैप किया गया। साथ ही 2.10 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है। चारों ओर पाथवे, पार्किंग, खाने-पीने के लिए दुकानें, ताल को देखने के लिए व्यू प्वांइट, पार्क के चारों ओर लैंड स्केपिंग, पानी के भीतर लाइट लगाई गई है। ताल के बीच में रानी लक्ष्मीबाई की 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। ताल में आधुनिक बोट एवं बोटिंग डेक बनाई गई है। लोग यहां बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा भी वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो सकेंगे। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि 12 फरवरी को इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। वाटर स्पोर्ट्स शुरू होने के बाद लक्ष्मी ताल पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में कार्यक्रम का मंचन करत