मौसम के आज फिर से बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिजली गिरने की भी आशंका है। इससे किसानों की फसल को नुकसान हो सकता है।


Trending Videos



पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार की देर रात से बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट तो आई लेकिन किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। 40-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ आदित्य सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ दोबारा से सक्रिय हुआ है, इसलिए आज बिजली गिरने की आशंका है। तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।



कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। शनिवार को अलर्ट के कारण उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जिन्होंने फसल काटकर गट्ठर बांधने के बाद खेतों पर छोड़ रखा है, वह सुरक्षित स्थान पर रख दें वरना गट्ठर तेज हवा से उड़ सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें