Running of trains got effected because of fog.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कोहरे से बुधवार को विमानों, ट्रेनों का संचालन बिगड़ गया। मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, दिल्ली आदि रूटों की फ्लाइटें और ट्रेनें लेट हुईं। विस्तारा की दिल्ली की फ्लाइट यूके-642 आधे घंटे देरी से रवाना हुई। इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट 6ई-5072 एक घंटा 40 मिनट, 6ई-2243 आधे घंटे लेट रही। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-784 एक घंटे, इंडिगो की 6ई-2319 एक घंटा दस मिनट, इंडिगो की ही 2376 एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंची।

कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई104 आधे घंटे व कोलकाता से लखनऊ आने वाली 6ई 856 चालीस मिनट, इंडिगो की ही फ्लाइट 6ई-6501 एक घंटा बीस मिनट देरी से पहुंची। अहमदाबाद जाने वाला विस्तारा का विमान यूके 642 आधे घंटे व एयर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट एआई-835 डेढ़ घंटे लेट हुई।

ये भी पढ़ें – बजट विश्लेषण: बीजेपी ने की मिशन 80 को साधने की कोशिश, विकास-सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर किया फोकस

ये भी पढ़ें – केशव प्रसाद मौर्य बोले: मैं और मेरे बड़े नेता भी चाहते हैं जातीय जनगणना, केंद्र सरकार ही इसे करा सकती है

मुंबई रूट के यात्रियों का हाल बेहाल

मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-5241 ढाई घंटे देरी से रवाना हुई। अकासा एयरलाइंस की एकेजे-526 ने भी ढाई घंटे देरी से उड़ान भरी। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-2442 सवा तीन घंटे देरी से पहुंची।

13 घंटे तक देरी का शिकार हुईं ट्रेनें

15903 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ सवा पांच घंटे, 12523 न्यू फरक्का 13 घंटे, 15909 अवध-असम सवा चार घंटे, 14003 मालदाटाउन एक्स. चार घंटे, 12327 उपासना दस घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस सवा चार घंटे व 15623 कामाख्या एक्स. तीन घंटे लेट रही।

स्पेशल ट्रेन 04651 जयनगर-अमृतसर आठ घंटे, 04012 दिल्ली-दरभंगा एक्स. सवा छह घंटे, 01663 सहरसा-आनंदविहार 14 घंटे, 04489 दरभंगा-नई दिल्ली 11 घंटे, 01675 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्स. 11 घंटे व 04005 जयनगर-दिल्ली एक्स. 12 घंटे लेट रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *