पहाड़ों की ओर से आने वाली हवा के चलते रात में गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं, दिन का पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।

Trending Videos




कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि तीन से नौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा आगे भी चलती रहेगी। दिन में धूप खिलने से तो ठंड से राहत रहेगी लेकिन दिन ढलने के बाद गलन होने लगेगी। फिलहाल 15 दिसंबर तक शीतलहर चलने के आसार नहीं हैं। मगर रात में गलन जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *