Weather changed due to rain in Aligarh

आगरा रोड पर शाम को हुई बारिश में होकर गुजरते वाहन सवार
– फोटो : संवाद

विस्तार


अलीगढ़ में 11 जनवरी की रात को हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है। अलीगढ़ देहरादून से भी ठंडा रहा।

Trending Videos

11 जनवी को सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा। सुबह 11 बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन सर्द हवाएं लगातार चल रही थीं। शाम 6:10 बजे बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई, जो करीब 25 मिनट तक रही। उसके बाद रात में भी बारिश हुई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। बारिश होने के बाद हवाएं और सर्द हो गईं। बारिश और सर्द हवाएं चलने से जिले में ठंड बढ़ गई। 

अलीगढ़ का अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि देहरादून का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून से कम होने से अलीगढ़ वहां से भी ठंडा रहा। इस संबंध में एएमयू के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो.अतीक अहमद ने कहा कि अभी इसी तरह कोहरा, धूप और बारिश होती रहेगी। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में दोपहर में धूप निकलेगी तो रात में घना कोहरा होगा। आज 12 जनवरी को सुबह कोहरा नहीं था। प्रात: 10 बजे धूप नजर आने लगी।

लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया

बारिश शुरू होने के दौरान नगर निगम की प्रवर्तन दल की सक्रिय हो गई। सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे या बैठे निराश्रित मजदूरों को वाहनों से रैन बसेरों में पहुंचाया गया। प्रवर्तन दल प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि गांधी पार्क, जमालपुर, रसलगंज, कठपुला, शमशाद मार्केट, नौरंगाबाद आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर दर्जन भर से अधिक लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *