
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सिर के पीछे चोट लगने से हुई थी सिपाही की मौत, हत्या या हादसा… पुलिस जांच से खुलेगा राज

2 of 5
पीलीभीत में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
– फोटो : अमर उजाला
जून के पहले सप्ताह में हुई थी बारिश
पीलीभीत में जून के पहले सप्ताह में तीन दिन हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी। इसके बाद दिन-प्रतिदिन तापमान में उछाल हो रहा था। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल थे। बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिल रही। सुबह 10 बजे के बाद धूप में तेजी और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। कूलर-पंखा की हवा भी काम नहीं आई। दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

3 of 5
पीलीभीत में बारिश से सड़क पर भरा पानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम सात बजे के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ। मगर गर्मी से राहत नहीं मिली। शुक्रवार तड़के से ही बादल छा गए और पांच बजे से बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 38.5 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बुधवार को अधिकतम 39.5 और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।

4 of 5
सांकेतिक
– फोटो : amar ujala
जून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
एक जून- 37.9- 26.3
दो जून- 37.5- 26.1
तीन जून- 37.7- 24.6
चार जून- 35.4- 21.1
पांच जून- 35.8- 23.4
छह जून- 36.8- 24.2
सात जून- 37.2- 25.3
आठ जून- 38.1- 26.8
नौ जून- 39.5- 28.7
10 जून- 39.8- 29.4
11 जून- 39.5- 29.4
12 जून- 38.5- 29.1

5 of 5
बरेली में छाए बादल
– फोटो : अमर उजाला
बरेली में बृहस्पतिवार को सुबह से शाम पांच बजे तक तेज धूप लोगों को झुलसाती रही। कूलर और पंखे बेअसर रहे। घरों और कार्यालयों में एसी चालू रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर उमस भारी पड़ी। रात का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।