राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी।

इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।




Trending Videos

UP: Several districts, including Lucknow, experienced darkness during the day, weather changed in Uttar Prades

शहर में दिन में अंधेरा छा गया।
– फोटो : amar ujala


बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बदलाव का अनुमान जताया था। 


UP: Several districts, including Lucknow, experienced darkness during the day, weather changed in Uttar Prades


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिन भर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।


UP: Several districts, including Lucknow, experienced darkness during the day, weather changed in Uttar Prades

बाराबंकी में बदला मौसम।
– फोटो : amar ujala


बाराबंकी में झमाझम बारिश: किसानों को मिला मिश्रित संदेश, शहरवासियों को राहत

बाराबंकी में शुक्रवार की सुबह जिले में गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों की जिंदगी को दो हिस्सों में बांट दिया। एक तरफ जहां कुछ लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह चुनौती बन गई।

किसानों के लिए मिश्रित प्रभाव

बारिश ने उन किसानों को झटका दिया है जिनका आलू अभी खेत से घर या कोल्ड स्टोर नहीं पहुंचा है, साथ ही सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। लेकिन, मेंथा की रोपाई कर चुके या करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। गेहूं की फसल भी काफी पक चुकी है, जिससे नुकसान की आशंका है।


UP: Several districts, including Lucknow, experienced darkness during the day, weather changed in Uttar Prades

– फोटो : amar ujala


शहरवासियों को मिली राहत

बारिश के बाद मौसम साफ हुआ, जिससे प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला। जो लोग धुंध के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, उन्हें भी राहत मिली।

पटरी दुकानदारों के लिए चुनौती

ईद और नवरात्र के त्योहारों में पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का धंधा बारिश ने चौपट कर दिया। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी बारिश के कारण रास्ते में रुकना पड़ा।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें