Weather in UP: There will be heavy rain in the southern parts of the state today, winds can blow at a speed of

यूपी में बारिश।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


 बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के असर से अगले दो से तीन दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मौसम प्रभावित रहने वाला है। सोमवार को विभिन्न इलाकों में कहीं बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का माहौल रहा। बहराइच में सर्वाधिक 33.6 मिमी वहीं प्रयागराज में 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Trending Videos

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी इलाकों और मध्यप्रदेश से सटे जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश के दक्षिणी इलाकों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, चित्रकूट, प्रयागराज आदि के साथ ही पूर्वी यूपी के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। दक्षिणी यूपी में तो कहीं कहीं हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे भी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यागी का उत्तर प्रदेश पर कोई खास नकारात्मक असर नहीं पड़ने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *