Weather of UP: State wrapped in fog, no respite from melting yet, weather department predicts

कोहरा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गुरुवार की सुबह प्रदेश में घने कोहरे के साथ हुई। लखनऊ और उसके आसपास सुबह 8 बजे तक की विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। कोहरे के साथ-साथ भी हाड़ कंपाती रही। बर्फीली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं व गलन की वजह से प्रदेश में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पारा आज और नीचे जा सकता है। 

बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया। कहीं-कहीं दिन में गुनगुनी तो कहीं तेज धूप ने थोड़ी राहत तो दी मगर सर्द हवाओं की वजह से गलन बरकरार रही। शाहजहांपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ठंड की चेतावनी बरकरार रखते हुए कहा कि अगले दो दिनों तक अभी इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक सर्द उत्तरी-पश्चिमी हवाओं, नमी की प्रचुरता जैसे कारक प्रभावी हैं। गलन भरी ठंड के साथ ही घने से अत्यधिक घने कोहरे का दौर आगे भी जारी रह सकता है।

26 तक जनवरी तक ऐसे रह सकते हैं हालात 

 प्रदेश भर में जारी शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति 26 जनवरी तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आने पर मामूली सुधार होने के आसार हैं। उधर, बुधवार को सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया आदि इलाकों में शीत दिवस से अति शीत दिवस की स्थिति रही। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, हापुड़, अमरोहा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाये रहने का रेड अलर्ट जारी किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *