Weather of UP: The entire state is in the grip of cold wave, Kanpur is the coldest

सर्द रात
– फोटो : amar ujala

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



 उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। ठंडी पछुआ हवाओं ने हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है। कोहरा लगातार घना होता जा रहा है और कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। कानपुर और आगरा शीत लहर की चपेट में रहे। तीन डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। आगरा 3.9 डिग्री तापमान के साथ ठंड में दूसरे स्थान पर रहा। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा और दो से तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। लखनऊ में बृहस्पतिवार जैसे ही हालात रहे और न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 6.5 डिग्री की अपेक्षा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीत लहर जैसे हालात की शुरुआत हो चुकी है।

शीत लहर और शीत दिवस से रहें सतर्क

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। आने वाले दो दिन तक ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। हाड़ कंपाती शुष्क ठंड परेशान करती रहेगी इस दौरान घना कोहरा, शीत लहर और शीत दिवस का दायरा बढ़कर प्रदेश के कई अन्य इलाकों तक पहुंचने के आसार हैं।

कड़ाके की ठंड से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं ये इलाके

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, प्रदेश के इन इलाकों में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। ये इलाके हैं-कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावास्ती, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, रामपुर, मुरादाबाद, मैनपुरी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, सुल्तानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, रायबरेली और आसपास।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *