Weather of UP: Westerly winds stopped in the state, relief from melting, weather will change once again from M

धूप निकलने से मिली राहत।

विस्तार


प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी तेज पछुआ हवाओं का दौर शनिवार को थम गया। इसके साथ ही गर्म पुरवा हवा चलने लगी है। इसके कारण रविवार और सोमवार की शाम तक गलन से राहत रहने के आसार हैं। सोमवार को देर रात से फिर मौसम बदलेगा और प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू होगी।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को देर शाम विंंध्य क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश का दौर आरम्भ होने के आसार हैं। साथ ही 13-14 फरवरी को पूर्वांचल के दक्षिणी इलाकों एवं बुन्देलखंड में भी बारिश हो सकती है। इसके बाद फिर 15 फरवरी से मौसम पुनः शुष्क हो जाने की संभावना है। यद्यपि प्रदेश के तराई एवं संलग्न मध्यवर्ती हिस्सों में बादलों की आवाजाही के बाबजूद मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

आगामी चार-पांच दिनों में चढ़ेगा पारा

अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सम्भावित भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3-5°C जबकि अधिकतम तापमान में 2-3°C का क्रमिक उछाल आने की संभावना है| शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ज्यादातर इलाकों में पारा सामान्य से ऊप चढ़ने लगा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 22 डिग्री से 26.5 डिग्री के बीच रहा। सामान्य से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी रही। रात के पारे में अभी गिरावट बरकरार है। यह 5.4 से 11 डिग्री के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को इसमें वृद्धि होने के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *