सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सर्द हवा कंपकंपी छुड़ा रही है। बरेली शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट हुई है। सुबह के वक्त न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने रविवार को बरेली मंडल में कोहरे का ऑरेंज और सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को दिनभर नहीं निकली धूप 

तीन दिन से धूप निकलने का इंतजार कर रहे शहरवासियों का सामना शनिवार को कोहरे से हुआ। बर्फीली हवा नश्तर सी चुभन का अहसास कराती रही। दिन में भी शहर में जगह-जगह अलाव जलते दिखे। बाजार में गर्म कपड़ों, हीटर, गीजर की खरीदारी होती रही। रविवार को दोपहर बाद हल्की धूप निकलने का अनुमान है। दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद से ही लगातार बरेली प्रदेश के शीर्ष पांच सर्वाधिक ठंडे जिलों की सूची में शामिल है। 

पांच दिन में दूसरी बार प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा जिला बरेली रहा। सुबह घने कोहरे के साथ हुई। तेज हवा चलने पर कोहरा छंटा पर ऊपर मंडरा रही धुंध की पर्त से सूरज के दर्शन नहीं हुए। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक दर्ज हुई। शाम ढलते ही बाजार में दुकानों के शटर गिरने लगे।  दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित रहा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें