
कानपुर में छाया कोहरा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”69482de226d4fb8c0b01590b”,”slug”:”weather-update-visibility-is-zero-on-the-highway-icy-winds-are-expected-cold-wave-is-likely-to-intensify-2025-12-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: हाईवे पर दृश्यता शून्य, बर्फीली हवाएं चलने की संभावना, शीत लहर का प्रकाेप और बढ़ सकता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कानपुर में छाया कोहरा
– फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड, जम्मू व हिमाचल की पहाड़ियों पर तेज बर्फबारी की वजह से अगले 48 घंटे में कानपुर सहित उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में 15 से 20 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में शीत लहर का प्रकाेप और बढ़ सकता है। रविवार को रात में घने कोहरे के बीच न्यूनतम पारा 6.4 डिग्री और अधिकतम 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
शाम छह बजे शहर में अधिकांश स्थानों पर दृश्यता 70 मीटर तक रहीं जबकि रात को 9 बजे यह 50 मीटर तक रह गई। शहर के आसपास के गुजरने वाले हाईवे पर कई जगहों पर दृश्यता शून्य दर्ज हुई। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, अगले 24 घंटे तक कोहरे का रेड अलर्ट कानपुर सहित आसपास के 17 जिलों में प्रभावी रह सकता है।