Weather Update: Temperature in Kanpur is 46.9 degrees, heat wave will continue for next five-six days

कानपुर में भीषण गर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पर लगातार दूसरे दिन भी बना रहा। तपिश और लू के थपेड़ों से शहरी हलकान रहे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा पारा उछाल मारता गया और जब सूरज सिर के ठीक ऊपर आया तो दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा होने लगा। राहगीरों और बाइक सवारों की संख्या कम हो गई। लू के गर्म थपेड़ों से लोगों का सिर भन्ना गया। गर्मी लगने से डायरिया, गैस्ट्रोइंटाइटिस और वायरल संक्रमण के रोगी बढ़ गए।

सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच-छह दिन गर्मी का सितम बना रहेगा। बादलों की आवाजाही से पारा एक-दो डिग्री नीचे भले ही आ जाए लेकिन उमस अभी और बढ़ेगी। एयरफोर्स स्टेशन क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 46.9 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं सीएसए की मौसम वेधशाला में भी अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन 44.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आसमान साफ रहने की वजह से रात का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री अधिक है। राजस्थान से होकर आ रहीं गर्म पश्चिमी हवाएं लगातार तपिश में इजाफा कर रही हैं। इससे पारा एक-दो डिग्री और बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें