
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मंगलवार शाम से कई इलाकों में अच्छी तो कहीं बूंदाबांदी के साथ बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश ने गलन का अहसास भी बढ़ाया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर निष्क्रिय होने के चलते बृहस्पतिवार से प्रदेश का मौसम फिर करवट लेगा।
मौसम विशेषज्ञों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर मौसम शुष्क रहने का आसार जताया है। कहा है कि दिन के तापमान में आंशिक बढोत्तरी व रात में आसमान साफ होने से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।
इन सबके बीच बृहस्पतिवार से प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी चल सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
जबकि प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर व आसपास इलाकों में ओले गिरने के आसार हैं। उधर, बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बलिया, गोरखपुर में न्यूनतम पारा कम दर्ज हुआ।
