संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 22 Nov 2025 12:31 AM IST

Weighing begins at sugarcane procurement center, farmers happy

फोटो39पटियाली के गांव अशोकपुर में गन्ना खरीद केंद्र का निरीक्षण करते चीनी मील के जीएम शादाब अ



पटियाली। गन्ना खरीद न होने से किसान नाराज शीर्षक से शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर का असर हुआ है। गांव अशोकपुर पर बने सहकारी चीनी मील कायमगंज के गन्ना खरीद सेंटर पर तोल शुरू हो गई। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड गई। केंद्र पर 400 क्विंटल गन्ना की खरीद हुई।

Trending Videos

कायमगंज के सहकारी चीनी मील का गन्ना खरीद केंद्र गांव अशोकपुर पर स्थित है। इस केंद्र पर 17 नवंबर से गन्ने की तोल शुरू होनी थी किसान अपना अपना गन्ना ट्रैक्ट ट्राली से लेकर केंद्र पर पहुंच गए, लेकिन निर्धारित तिथि पर तोल शुरू न होने से क्षेत्र के किसानों में गहरा रोष उत्पन्न हो गया। अमर उजाला ने इस किसानों की समस्या को 21 नवंबर के अंक में प्रमुखता से छापा। खबर के छपते ही गन्ना खरीद केंद्र के अधिकारी एक्शन में आ गए।

कायमगंज सहकारी चीनी मील के जीएम शादाब असलम, मुख्य गन्ना अधिकारी प्रमोद यादव ने सेंटर पर पहुंचकर किसानों और कर्मचारियों से वार्ता की और गन्ने की तोल को शुरू करा दी। इससे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकारी चीनी मील के जीएमने बताया कि अभी सिस्टम सेट हो रहा है। इसकी बजह से गन्ने की तोल नही हो सकी थी अब तोल शुरू हो गई है और लगातार होती रहेगी। लगभग चार सौ क्विंटल गन्ने की तोल की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *