
राष्ट्रपति से सम्मानित होने पर चितायन प्रधान का स्वागत करते ग्रामीण।
किशनी। दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किशनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत चितायन की प्रधान अनामिका सोमवार को गांव पहुंची। ग्रामीणों ने उनका स्वागत माला पहनाकर व बैंडबाजे बजाकर किया।
प्रधान ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास की समीक्षा के बाद सरकार ने जो सम्मान किया है, वह सब ग्राम पंचायत की जनता की देन है। वह ग्रामसभा के सभी गांवों को सफाई व स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगी। प्रधान प्रतिनिधि गौरव कुमार का भी लोगों ने सम्मान किया। इस दौरान मुकेश यादव, लाखन सिंह सक्सेना, रामकृष्ण कश्यप, यादराम कश्यप, मोहनलाल कठेरिया, बबलू बाथम, मिथुन मिश्रा, चरन सिंह यादव, शिवनंदन चौहान, जयवीर सिंह, अमीरचंद्र शाक्य, सोबरन शाक्य, कैलाश खटीक आदि मौजूद रहे।
