
{“_id”:”69cc0aa14acfa34e8a034677″,”slug”:”wheat-residue-caught-fire-from-spark-of-ht-line-etawah-news-c-216-1-etw1005-140233-2026-03-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: एचटी लाइन की चिंगारी से गेहूं के अवशेषों में लगी आग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भरथना। थाना क्षेत्र के गांव पाली खुर्द गांव में एक किसान के खेतों में बिजली का तार टूटकर गिर जाने से खेतों में गेहूं के अवशेषों में आग लग गई। आग लगी देख किसानों ने दमकल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम घटनास्थल के लिए दौड़ी लेकिन टीम के पहुंचने से पहले आग बुझ चुकी थी। क्षेत्र के गांव पाली खुर्द निवासी किसान ओम प्रकाश ने बताया कि हाल ही अपने खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवाया था। मंगलवार शाम खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन तार टूटकर खेतों में जा गिरा जिससे खेतों में आग लग गई। आग लगने से करीब एक बीघा गेहूं के अवशेष जल गए। (संवाद)