{“_id”:”6714391f06adbecf7f0e4095″,”slug”:”when-family-members-became-an-obstacle-the-lover-couple-committed-suicide-by-hanging-themselves-orai-news-c-224-1-ori1005-121182-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: परिजन बने बाधा तो प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दे दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:26 AM IST
Trending Videos
कदौरा/उरई (जालौन)। प्रेमी युगल ने घर में लगी बल्ली के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह दोनों के घर में न मिलने पर जब परिजनों ने उनकी खोजबीन की तो उनके शव फंदे पर लटके मिले। सूचना पर सीओ कालपी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। सीओ ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की है।
Trending Videos
कदौरा थाना क्षेत्र के बड़गांव निवासी कुंवरलाल (24) का पड़ोस में रहने वाली युवती पूनम (19) से तीन साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच नजदीकियां होने पर उन्होंने परिजनों से कई बार शादी करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। शुक्रवार की रात कुंवरलाल घर के बाहर वाले कमरे में चारपाई पर लेटा था। जबकि पूनम अपने परिजनों के साथ घर के अंदर थी।
रात में वह परिजनों से छिपकर कुंवरलाल के पास पहुंच गई और दोनों ने कमरे में लगी बल्ली के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पूनम की मां कमला उर्फ रामप्यारी ने उसे घर से गायब देखा तो उसकी खोजबीन की। परिजनों ने कुंवरलाल के बंद कमरे में खिड़की से झांककर देखा तो दोनों के शव लटके देख कोहराम मच गया। बताते हैं कि दोनों अपने परिजनों से जब भी शादी की बात करते थे तो परिजन सजातीय होने के बाद भी पड़ोसी होने की वजह से विरोध करते थे। परिजनों ने बताया कि कुंवरलाल रामलीला, नौटंकी व अन्य कार्यक्रमों में महिला डांसर का काम करता था। वह एक भाई व एक बहन है। जबकि युवती पांच भाइयों में अकेली थी।