{“_id”:”67801b32fce30b2b1c0f9604″,”slug”:”when-the-supply-inspector-behaved-indecently-with-the-women-they-started-crying-orai-news-c-224-1-ori1001-124375-2025-01-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिलाओं से पूर्ति निरीक्षक \nने की अभद्रता तो रोने लगीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूर्ति कार्यालय के बाहर पीड़ित अपनी समस्याएं बताती हुईं। – फोटो : संवाद
उरई। राशन कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचीं महिलाओं से पूर्ति निरीक्षक ने अभद्रता कर दी। इससे व्यथित महिलाएं कार्यालय के बाहर आकर रोने लगीं।
Trending Videos
इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के पास पहुंची और शिकायत की। अधिकारी ने उनकी समस्याओं का समाधान कर निरीक्षक के व्यवहार पर नाराजगी जताई है।
विकास भवन में स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो युवतियां और महिलाएं राशन कार्ड संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालय पहुंचीं। पीड़ितों का आरोप है कि पूर्ति निरीक्षक ने न केवल उनकी बात सुनने से इन्कार किया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इससे महिलाएं बाहर आकर रोने लगी।
पूंछ निवासी सीमा अहिरवार ने बताया कि वह राशन कार्ड में जन्मतिथि सुधारने के लिए दो बार कार्यालय आ चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें मना कर दिया गया। गुरुवार को निरीक्षक ने अभद्रता करते हुए उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया। सीमा ने कहा कि हम यहां आते हैं, लेकिन अधिकारी हमारी कोई सुनवाई नहीं करते।
तिलक नगर निवासी जीनत बेगम ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। वह अपनी मां, दो बहनों के साथ किसी और के घर में रहकर गुजर-बसर कर रही हैं। वह कई महीनों से राशन कार्ड के लिए चक्कर लगा रही है।
सभी दस्तावेज पूरे हैं, फिर भी हर बार भगा दिया जाता है। गुरुवार को पूर्ति निरीक्षक ने पूरी बात भी नहीं सुनी और अपमानित कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
यह पहला मामला नहीं है जब पूर्ति कार्यालय चर्चा में आया है। इससे पहले भी एक सप्ताह पूर्व, एक सभासद के साथ पूर्ति निरीक्षक की अभद्रता की शिकायत सामने आई थी। महिलाओं ने जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला से शिकायत की।