संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 11 Aug 2024 11:08 PM IST

When the wine glass broke, the daughter was brutally beaten, the mother who came to save her was dragged out of the house.

Trending Videos



मैनपुरी। थाना घिरोर क्षेत्र के मोहल्ला शाहजहानपुर में शराब का गिलास बेटी के हाथ से छूट कर टूट गया। बस इसी बात पर पिता बौखला गया। बेटी की बेरहमी से पिटाई की। जब पत्नी बचाने के लिए आई तो उसे खींच कर घर के बाहर ले गया और डंडे से पीटा। आरोपी के खिलाफ पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Trending Videos

शराब का नशा इंसान को इस कदर अंधा कर देता है कि वह भला बुरा सब कुछ भूल जाता है। मोहल्ला शाहजहानपुर निवासी गुंजन यादव ने पुलिस को बताया कि पति हेम सिंह आए दिन पीटते रहते हैं। बेवजह गाली गलौज करना उनका रोज का काम हो चुका है। 8 अगस्त की शाम पति शराब पी रहे थे। तभी वहां आई पुत्री के हाथ से शराब का गिलास गिर कर टूट गया। इसी बात पर पति आग बबूला हो गया और बिना कुछ सोचे समझे बेटी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

बेटी को पिटता देख जब वह बचाने के लिए गईं तो आरोपी उसे भी खींच कर घर के बाहर ले गया। सड़क पर गिराकर उनकी पिटाई की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति के एक अन्य महिला के साथ संबंध है। जिस कारण वह न तो खर्च देता है न हीं घर में कोई सामान लेकर आता है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *