www.a2znewsup.com



(उरई जालौन) उरई: आज मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के उपरांत अंतिम प्रकाशन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी..2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम के अन्तर्गत जनपद के 03 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दावे और आपत्तियां प्राप्त की गयी।प्राप्त दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन आज दिनांक 23.01.2024 को जनपद के समस्त पदाभिहित / मतदेय स्थलों पर किया जा रहा है। इस पूरे अभियान के तहत अभियान के दौरान मान्यता प्राप्त सभी राजनैतिक दल हमारे सहभागी रहे है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की जनपद स्तर पर बैठक दिनांक 25.10.2023, 04.11.2023, 22.11.2023, 02.12.2023 को आयोजित की गयी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अपने बूथ लेबिल एजेन्ट्स नियुक्त किये जाने का अनुरोध भी किया गया। परिवर्धित, अपमार्जित एवं संशोधित किए गए समस्त नामों की सूची सभी स्तरों पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साझा की गयी। उक्त के अतिरिक्त ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यमों से अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा अर्नह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कराये जाने से सम्बन्धित फार्म संबंधित मतदाताओं से भरवाने हेतु जागरूक किया गया। मतदाता सूची में विद्यमान प्रविष्टियों में संशोधन, डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र हेतु आवेदन, शिफटेड मतदाताओं के लिए आवेदन और दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु व्यवस्था दी गयी है तथा इस संबंध में प्रचार-प्रसार भी किया गया। इस बात पर विशेष ध्यान आकर्षित किया गया कि किसी वर्तमान मतदाता के एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरण की दशा में फार्म-6 के स्थान पर फार्म-8 का उपयोग किया जाय। इस पुनरीक्षण अवधि में फोटो सिमिलर इन्ट्रीज डेमोग्राफिकल सिगिलर इन्ट्रीज तथा नामावली में विद्यमान त्रुटियों को दूर करने सम्बन्धी कार्य का भी सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु जनपद के लिए रोल प्रेक्षक/आयुक्त, झाँसी मण्डल इफ्रेंसी को नियुक्त किया गया था।प्रेक्षक द्वारा भी पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गयी। जनपद के अन्य अधिकारियों द्वारा भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 से सम्बन्धित कार्यों का निरन्तर भ्रमण करते हुए सतत पर्यवेक्षण एवं समीक्षा की गयी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान समय-समय पर सभी सहायक / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ गूगल भीट के माध्यम से बैठके आयोजित कर समीक्षा की गयी। पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त अधिकारियों द्वारा पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा हेतु भ्रमण भी किया गया। जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलो को आलेख्य मतदाता सूची के प्रतियां उपलब्ध करायी गयी तथा अन्तिम प्रकाशित गतदाता सूची की प्रतियां भी उपलब्ध करायी जा रही है। इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम के अन्तर्गत आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 04.11.2023, 05.11.2023,25.11.2023,26.11.2023,02.12.2023 तथा 03.12.2023 को दावे और आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित थी, जिसका सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (रवीप) के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। प्रत्येक शैक्षणिक संस्थाओं में युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु डेडीकेटड सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में अभियान चलाया गया। पूर्व से पंजीकृत मतदाताओं द्वारा अपना चेक करने और मतदाता सूची में अपने से संबंधित विवरण की पुष्टि करने के लिए “मैं हूँ ना” अभियान चलाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट, वोटर पोर्टल तथा वोटर हेल्पलाइन ऐप. क्यूआर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार डिजीटल, सोशल मीडिया के माध्यम से कराया गया। स्कूल, कॉलेजो तथा आश्रम स्कूल, आवासी मॉडल स्कूल के छात्र, छात्राओं के मध्य माता, पिति से मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने एवं अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से सभी शैक्षिक विभागों के माध्यम से संकल्प वितरित किए गए। अर्ह एवं छूटे हुए दिव्यांग बेघर पीवीटीजी (Particularly Vulnerable Tribal Groups) सेक्स वर्कस तथा महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने हेतु इस अभियान को समावेशी अभियान के रूप में मनाया गया। जनपद जालौन में मतदाता जागरूकता हेतु एक लाख से अधिक दिए जलाकर मतदीप कार्यकम, मैराथन रेस, मानव श्रंखला तथा स्कूल, कालेजो में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं भी आयोजित की गयी। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के उपरान्त वर्तमान समय में जनपद में कुल 1474 मतदेय स्थल है। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 219-माधौगढ़ में 530, 220-कालपी में 467 तथा 221-उरई (अ.जा.) में 477 मतदेय स्थल है। आलेख्य प्रकाशन के समय जनपद में मतदाताओं की कुल संख्या 1281094 थी, जो दिनांक 23.01. 2024 को अंतिम रूप से प्रकाशित नामावली में मतदाताओं की संख्या 12,94,167 हो गयी है अर्थात कुल 37349 मतदाता सम्मिलित हुए और कुल 24276 मतदाता विलोपित हुए। इस प्रकार मतदाता सूची में शुद्ध कुल वृद्धि 13073 हुई। इस पुनरीक्षण के दौरान कुल 37349 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये है। इसमें 17981 पुरुष, 19365 महिला एवं 03 तृतीय लिंग के मतदाता है। मतदाता सूची में आलेख्य प्रकाशन के समय जेण्डर रेशियों 855 था जो कि अंतिम प्रकाशित नामावली में 859 हो गया अर्थात जेण्डर रेशियों में 04 अंको की वृद्धि हुयी है। मतदाता सूची में लेख्य के प्रकाशन के समय ईपी रेशियो 65.56 प्रतिशत था जो अंतिम प्रकाशन के समय बढकर 65.65 प्रतिशत् हो गया है। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची समस्त गतदेय स्थलों पर जनसामान्य के लिए एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जायेगी। इसके अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी की बेबसाइट पर भी मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी। टोल फ्री नम्बर 1950 तथा वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी मतदात्त अपने नाम की जानकारी कर सकते है। गतदाता अपने गतदेय स्थल के बीएलओ से सम्पर्क कर भी अपना सूची में नाम की जानकारी कर सकते है। यह प्रयास किया गया है कि किसी भी अर्ह मतदाता का नाम छूटने न पाये किन्तु यदि किसी कारणवश मतदाता का नाम वर्तमान प्रकाशित मतदाता सूची में नही है तो वह अपना नाम ऑनलाइन / ऑफलाइन यथा बूथ लेवल अधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, मतदाता पंजीकरण केन्द्र अथवा https://voterportal.eci.gov.in अथवा https://voters.eci.gov.in पर जाकर भी नाम शामिल करा सकते है। मतदाताओं से मीडिया के माध्यम से अपील है कि अपना नाम आज प्रकाशित मतदाता सूची में जांच कर लें तथा तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करें। हम सभी राजनैतिक दलों एवं उनके द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट्स का धन्यवाद देते है, जिनके अथक सहयोग से निर्वाचक नामावली को इस रूप में आज प्रकाशित किया जा रहा है। उक्त के अतिरिक्त जनपद के समस्त 1474 बूथ लेवल अधिकारियों, सभी पदाभिहित अधिकारियों, सुपरवाइजरों, सहायक एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित पूरी टीम को धन्यवाद देते है, जिनके अथक परिश्रम से शुद्ध एवं समावेशी मतदाता सूची प्रकाशित की गयी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें