{“_id”:”678365d8c4cc9d982e02ad51″,”slug”:”wife-and-her-sister-were-injured-by-stabbing-them-2025-01-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh News: पत्नी व उसकी बहन को चाकू मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बीमा नगर में तलाक से गुस्साए पति ने पत्नी व उसकी बहन को चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़िता अंजू ने थाना बन्नादेवी में पति दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।
Trending Videos
बीमा नगर निवासी अंजू का कहना है कि उसका पति से करीब एक माह पूर्व तलाक हो चुका है। वह अपने ही मोहल्ले में किराये पर दुकान लेकर बच्चों का पालन-पोषण करती है। पति 10 जनवरी रात करीब आठ बजे दुकान पर आ गया। उस समय बहन लक्ष्मी भी दुकान पर बैठी हुई थी। दीपू ने उसे दुकान से खींचकर लाठी-डंडों से मारा-पीटा। बहन लक्ष्मी पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
आरोप है कि दीपू तेजाब डालने की धमकी देता है। सुरक्षा के लिहाज से बहन लक्ष्मी उसके साथ रहती है। किसी तरह दोनों बहनों ने भागकर पड़ोसी महेंद्र कुमार के घर में घुसकर जान बचाई। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।