{“_id”:”68b935c25e2d2d726a0136de”,”slug”:”wife-beats-husband-and-father-in-law-for-not-bringing-samosas-in-pilibhit-2025-09-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: समोसा न लाने पर पत्नी ने पति को पिटवाया… ससुर को भी नहीं छोड़ा; पीलीभीत में सामने आया अजब मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:18 PM IST
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र से अजब मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने समोसा न लाने पर अपने पति और ससुर की पिटाई करा दी। ससुर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंचायत में हुई जमकर मारपीट – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में समोसा न लाने पर पत्नी का पति से विवाद हो गया। विवाहिता ने फोन कर अपने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि मायके वालों ने घर में घुसकर उसके पति, ससुर से गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। पंचायत में भी पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई की गई। गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
विजय कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसने अपने पुत्र शिवम की शादी 22 मई को सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव से की थी। 30 अगस्त को उसकी पुत्रवधू ने अपने पति शिवम से समोसे मंगवाए। शिवम समोसा लाना भूल गया, जिससे पुत्रवधू गुस्सा हो गई और उसने खाना नहीं खाया।