संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 19 Oct 2024 12:05 AM IST

Wife murdered for obstructing illicit relationship

Trending Videos



कासगंज। सिढ़पुरा कस्बा में छह दिन अवैध संबंधों में बाधा डालने पर आरोपी पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Trending Videos

कस्बा के मोहल्ला के नेहरू नगर निवासी महिला शारदा गुप्ता (38) पत्नी सोनू गुप्ता का शव 14 अक्तूबर को घर में चारपाई पर पड़ा मिला। महिला की मौत के बाद उसका पति सोनू फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की मौत के मामले में उसके भाई संतोष गुप्ता ने निवासी मेन मार्किट धुमरी एटा ने आरोपी पति सोनू गुप्ता व उसका भाई मुकेश गुप्ता, बिशनू गुप्ता के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कराया। महिला की मौत के बाद आरोपी पति वांछित था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कहीं भागने की फिराक में धुमरी रोड़ पर एक आश्रम के पास खड़ा है। सिढ़पुरा कोतवाली प्रभारी राधे श्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि आरोपी की पत्नी उसके अवैध संबंध में बाधा डालती थी। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता है। इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें