आगरा में वन्यजीव की दहशत फैली है। घर में घुसकर दंपती पर हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। 


wild animal entered house and attacked and injured couple In Agra

वन्यजीव (फाइल)
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात जंगली जानवर एक घर में घुस गया। घर में दंपती पर हमला कर दिया। उसके हमले से दंपती घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग भागे। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

Trending Videos

मामला खंदौली थाना क्षेत्र के नादऊ गांव का है। गांव निवासी प्रमोद वाहन चालक हैं। रात को वह पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात करीब तीन बजे पत्नी निशा पानी लेने के लिए गई। वहीं पहले से बैठे जानवर ने हमला कर दिया। निशा की चीख सुनकर प्रमोद जाग गए। बचाने के लिए दौड़े। 

इस दौरान जानवर ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया। चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी दौड़े। तभी जानवर छत से कूद कर भाग निकला।। प्रमोद ने बताया कि अज्ञात जानवर कुत्ते जैसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन वह कुत्ते से काफी बड़ा था। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *