74 passengers in passenger train without ticket

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान
– फोटो : रेलवे प्रशासन

विस्तार


अलीगढ़ में 21 अक्तूबर को स्टेशन पर गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैंसेंजर ट्रेन में चेकिंग की गई। 74 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 22940 रुपये वसूले गए। पिछले एक सप्ताह में ही चेकिंग में 1282 यात्री बिना टिकट पकड़े गए हैं। कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों में खलबली मच गई।

रेल मंडल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु बोडानी, वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में सीआईटी रामअवतार मीणा, जीत सिंह, रजनीश शर्मा की टीम ने स्टेशन पर गाजियाबाद -टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग की। 

ट्रेन में 72 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते अब स्टेशन पर ही आय में बढ़ोतरी हुई है और यात्री संख्या भी बढ़ी है। इस दौरान यात्रियों को रेल मोबाइल एप के जरिए टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को जागरूक किया गया। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *