Wolf attack in Bahraich A five-year-old girl injured in a wolf attack

wolves attack in up
– फोटो : अमर उजाला

बहराइच में भेड़ियों का खूनी खेल लगातार जारी है। अब एक और बच्ची को भेड़िये ने निशाना बनाया। देर रात भेड़िये के हमले में पांच साल की बच्ची घायल हो गई। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी महसी भेजा गया है। सीएचसी प्रभारी महसी ने इसकी पुष्टि की है। 

Trending Videos

 

इससे पहले, रविवार की रात भेड़ियों ने ढाई वर्षीय अंजली को निवाला बनाया तो वहीं कमला (60) और सुमन (55) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी महसी ले जाया गया, जहां कमला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर डीएफओ, एसडीएम, सीओ आदि मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। वहीं एडीजी गोरखपुर जोन, डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ितों को ढांढस बंधवाते हुए जल्द भेड़ियों को पकड़ने का दावा किया। इसके साथ ही इस समस्या का समाधान के लिए सीएम योगी ने लखनऊ से यहां पर विशेष टीम भेजी है।

हरदी की ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नव्वन गरेठी निवासी अंजली (ढाई वर्ष) रविवार की रात मां नीलू के साथ घर के कमरे में सो रही थी। इस दौरान कमरे में दरवाजा न होने से सुबह लगभग तीन बजे भेड़िये ने हमला कर दिया। भेड़िये ने अंजली को गर्दन से दबोचा और बाहर की ओर भागा। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें