बदायूं में बेटी के ससुर के साथ प्रेम संबंध के चलते फरार हुई महिला के परिवार वाले परेशान होकर अब सामने आए हैं। उसके पति ने बताया कि पत्नी तीन बार पहले भी समधी के साथ जा चुकी है। पति ने कहा कि ऐसी मां के होने से क्या फायदा, जिसने अपनी बेटी के बसे घर को उजाड़ने को कृत्य किया हो। उसने पुलिस से पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। 

Trending Videos

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। इस वजह से अक्सर घर से बाहर रहता है। उसने बेटी की शादी 2022 में बदायूं शहर के एक मोहल्ले के युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी का ससुर घर आता जाता था। इस दौरान बेटी के ससुर व उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। वह नजदीकियां अब दोनों परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly Murder Case: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या… शव से लिपट खूब रोई पत्नी, राज खुला तो दंग रह गए लोग

पति ने बताया कि 11 अप्रैल को उसकी पत्नी समधी के साथ चली गई। उस दौरान वह घर से बाहर था। बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी। वह अब घर लौट आया है। शुक्रवार को उसने फिर से पुलिस से पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि उसकी पत्नी तीन बार पहली भी समधी के साथ जा चुकी है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *