संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 05 Jan 2026 02:39 AM IST

Woman attacked over children playing marbles, head fractured



आगरा। फाउंड्री नगर के राधा नगर में रविवार को बच्चों के कंचे खेलने में विवाद पर पड़ोसियों ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि फावड़े के डंडे से किए वार में महिला का सिर फट गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

राधा नगर निवासी सुषमा राठौर ने आरोप लगाया कि रविवार शाम उनका बेटा पीयूष पड़ोसी संजय के बेटे के साथ कंचे खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात पर पड़ोसी के बेटे ने उनके बच्चे की पिटाई कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो पड़ोसी पक्ष ने हमला कर दिया। हमले में सुषमा राठौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष का कहना है कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *